
भांवरकोल गाजीपुर। थाना क्षेत्र के फखनपुरा में असगर अली की भूसे की झोपड़ी में मंगलवार को अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग पास के आधा दर्जन आवासीय झोपड़िया को अपने चपेट ले लिया। जिससे झोपड़ी में रखा चारपाई चौकी, साइकिल ठेला गेहूं चावल, आटा, कपड़ा ओढ़ना बिछौना आदि सारी चीजें जलकर राख हो गया। घटना के समय असगर अली मजदूरी करने गया था और उसकी पत्नी सलमा बकरी चराने गयी थी। अपने घर में आग लगने की सूचना मिलते ही घर गयी तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। मौके पर ग्रामीण आग बुझा रहे थे तभी फायर ब्रिगेड भी आ गयी। जिससे आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर लेखपाल संतोष कुमार राय ने बताया परिवार को राशन आदि सारी व्यवस्था किया जा रहा है। जलने की क्षति पूर्ति के लिए एक एक जला सामान को लिखकर ऊपर दिया जायेगा और क्षति पूर्ति दिलाई जायेगी।




