Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हरदासपुर गांव के एक बगीचे में मंगलवार को मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से दो बाँस का डण्डा, एक कुल्हाडी तथा एक तमंचा व एक कारतूस का खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हत्या का आरोपी नेवादा निवासी शक्ति नरायण राय पकड़ा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद करने के लिए हरदासपुर गांव के एक आम के बगीचे में लेकर गई। मौका पाकर आरोपी शक्ति नारायण राय ने  आरक्षी कमलेश यादव को धक्का देकर भागने लगा। पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए पीछा किया। जबतक पुलिस उसे पकडती वह बगीचे में छिपाकर रखा तमंचे से  पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायर किया। गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे उपचार के लिए सीएचसी बाराचवर भेजा गया। गिरफ्तार शक्ति नारायण राय पर करीब दस मुकदमें विभिन्न थाने में दर्ज है।

Popular Articles