
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। सदर एसडीएम रविश गुप्ता ने शासन द्वारा मनोनीत पांच सदस्यों कमलेश श्रीवास्तव, संतोष पाठक, कुंवर रूपेश सिंह, सुनील गुप्ता और नंदू कुशवाहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौकेर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने नए मनोनीत सभासद गणों को शुभकामनाएं देते हुए विकास एवं जन समस्याओं के निस्तारण में मिलजुल कर काम करने का संदेश दिया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सभासदगण/प्रतिनिधि मीनू मौर्या, सरिता गुप्ता, नीलिमा गांधी, कुसुम बिंद, अजय राय दारा, सुशील वर्मा, अशोक मौर्या, संदीप श्रीवास्तव, संजय राम, रवि केशरी, साहबान अली, अमीना खातून, सोमेश मोहन राय, सनी चौरसिया, दिग्विजय पासवान, नीरज कुमार मानू, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, दीपक जायसवाल आदि सहित कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी मौजूद थे। संचालन जयसूर्य भट्ट ने किया।




