Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बाइक और साइकिल सवार को कार ने रौंदा,होमगार्ड सहित दो की मौत

जंगीपुर (गाजीपुर)। जंगीपुर थाना के गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर सोमवार की देर रात देवकठिया गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक व साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में अनियंत्रित कार पलट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार हसनापुर गांव निवासी होमगार्ड प्रमोद यादव ड्यूटी करने साइकिल से जिलाधिकारी कार्यालय जा रहा था। नंदगंज थाना के मुड़वल गांव निवासी काकुल प्रजापति बाइक से जंगीपुर बाजार से घर जा रा था। देवकठिया के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक में टक्कर मारे के बाद साइकिल सवार को रौंद दिया। टक्कर इतना तेज था कि दोनों उछलकर दूर सड़क पर गिर पड़े।जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार असंतुलित होकर पलट गई। जिससे कार चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी थाने पर पहुंच गये।स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल कार चालक को जिला अस्पताल भेजा गया। इस मामले में मृतक काकुल प्रजापति के भाई राहुल प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक अखिलेश यादव निवासी ताजपुर डेहमा थाना करामुद्दीनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Popular Articles