
मरदह (गाजीपुर)। मिनी सचिवालय कोदई व मरदह पर सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत चौपाल लगाया गया। इसका सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजीत गुप्ता ने निरीक्षण किया।उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें अन्यथा सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे।हर किसानों के लिए जरूरी है रजिस्ट्री। मिनी सचिवालय कोदई पर एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक सहित पांच युवा व तकनीकी रूप से दक्ष किसानों के मोबाइल में फार्मर सहायक एप स्वयं लॉगिन कराते हुए उन्हें फार्मर रजिस्ट्री में किसानों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान के माध्यम से शीघ्र रजिस्ट्री कराने की अपील की। कहा कि पहली जून से बिना किसान आईडी के यूरिया,डीएपी,बीज,पीएम किसान सम्मान निधि,कृषि संबंधी अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक को किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए एक सप्ताह के भीतर फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान छह लोगों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया।इस मौके पर सचिव कुमार गौरव, लेखपाल बबली यादव, उपेन्द्र कुमार,प्रधान धनराजी देवी,ज्योत्सना पटवा, कोटेदार आफताब आलम,प्रशांत पाण्डेय, पंचायत सहायक बबिता भारती,शबीना खातून, सुशील पटवा,मौजूद रहे।




