Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आग लगने से सात रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख

रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में सोमवार को आग लगने से सात रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गया।इस आग में दो बाइक भी जल गईं। आग कृष्णा राम की झोपड़ी से हुई बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने कृष्णा राम की झोपडी से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों ने एक के बाद एक सात झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।इस भीषण अग्निकांड में कृष्णा राम,शिवकुमार, मारकंडे,राजेंद्र,राजाराम,गुड्डू और गोरख की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में मारकंडेय और राजेंद्र की एक-एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया जा सका,लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था।आग से करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।पीड़ित परिवारों ने बताया कि इस अगलगी में उनके घरों का समस्त सामान,कपड़े,खाद्यान्न और जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए हैं,जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Popular Articles