Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैः ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर जिला कार्यालय को फूलों और झालरों से सजाया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने झंडारोहण किया। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि कठिन संघर्ष, मेहनत और समर्पण से संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को नमन है। उन्होंने कहा कि युगदृष्टा अटल बिहारी वाजपेई की “अंधेरा छटेगा, सूर्य निकलेगा” वाली वाणी आज चरितार्थ हुई है और भारतीय जनता पार्टी विश्व के लगभग डेढ़ हजार राजनीतिक दलों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आज पार्टी जिस ऊंचाई पर पहुंची है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाना है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ व सभी पुराने कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने “ऐ भैया मोदी जी हउवन हमरे देशवा क शान”  गाकर लोगों मे भाजपा के मजबूती का संदेश दिया।गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, विजय शंकर राय, बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,रामनरेश कुशवाहा,वृजनन्दन सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, जितेन्द्र नाथ पांडेय, निर्गुण दास केशरी, प्रवीण सिंह ,संकठा प्रसाद मिश्र, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुमित तिवारी, कार्तिक गुप्ता,गर्वजीत सिंह,शनि चौरसिया, अभिनव सिंह छोटू,सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर पांडेय ने किया।

Popular Articles