Friday, June 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

करंट लगने से किसान की मौत


मुहम्मदाबाद( गाजीपुर )। कोतवाली क्षेत्र के परसा ग्राम निवासी संजय राय (50) की रविवार की सुबह विद्युत करेन्ट की चपेट मे आ जाने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार परसा ग्राम निवासी मारकण्डेय राय के पुत्र संजय, झुन्ना राय सुबह खेत की सिचाई कर रहे थे उसी दौरान बिजली पोल की छरकी में प्रवाहित करेन्ट की चपेट में आ गये। उनके चचेरे भाई मृत्युंजय राय ने कोतवाली मे तहरीर देकर कहा है कि मेरे चचेरे भाई संजय राय खेत में सिचाई कर रहे थे कि बिजली पोल की छरकी में आ रही करेन्ट की चपेट में आ गये। गम्भीर अवस्था में उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।संजय उर्फ झुन्ना राय की मृत्यु की खबर मिलते ही बड़ी संख्या मे लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गये वहां पहुंचे लोगो में प्रहलाद राय लाला,अप्पू राय,शशि उर्फ छोटक राय,राजेश राय पिन्टू आदि प्रमुख थे।

Popular Articles