Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शार्ट सर्किट की चिंगारी से लगी आग

मरदह गाजीपुर। थाना के हमीरपुर गांव निवासी रमाशंकर यादव के खेत के ऊपर से गुजरी 440 बोल्ट के तार से निकली चिंगारी से ढ़ाई बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी खेत में गिरी और गेहूं की फसल जलने लगी। देखते ही देखते आग की लौ तेज हुई। आग की लपटे देख गांव के लोग मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाया। तब तक रमाशंकर यादव के दो बिगहा उनके बगल केमोती राजभर के ढ़ाई मंडा,शिवजन्म राजभर के ढ़ाई मंडा गेहूं फसल जल चुकी थी। समय से आग नहीं बुझती तो स्थिति भयानक हो सकती थी। क्षेत्रीय लेखपाल उपेन्द्र यादव ने बताया कि हमीरपुर गांव रमाशंकर यादव के गेहूं के खेत में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने दो बिग्हा व इनके बगल में स्थित मोती राजभर का ढ़ाई मंडा,पूर्व प्रधान शिवजन्म राजभर का ढ़ाई मंडा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। जिसके क्षति का आकलन रिपोर्ट बनाकर तहसील को भेजा गया है।

Popular Articles