
गाजीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम की ओर से मातृ दिवस पर सदगुरुदेव सतपाल महाराज के माता राजराजेश्वरी देवी के जन्मोत्सव पर आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बाईजी एवं महात्मा ठाकुरदास बाबा तथा महिला डॉक्टर ममता सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। इसके बाद आश्रम में आध्यात्मिक सत्संग में महात्मा दयावती ने कहा कि सेवा से ही व्यक्ति महान बनता है ।

ठाकुरदास बाबा ने कहा कि गुरु दरबार की सेवा कभी भी विफल नहीं होता है। इस मौके पर पूर्वांचल प्रचार समिति के सहसचिव किशोर यादव, जिला प्रधान उमेश सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, अधिवक्ता गोपाल जी श्रीवास्तव, मानव सेवा दल के अमरनाथ, घनश्याम त्रिपाठी, अशोक, रामायण पाल, कन्हैया, विपिन बिहारी, गीता सिंह, राजकुमारी, रामदुलारी, कुसुम यादव, कुसुम तिवारी, मंजू देवी, निधि मिर्जा आदि का सहयोग रहा है।




