
गाजीपुर ।नगर के कान्हा हवेली में व्यापार मंडल के तत्वावधान में मेदांता ग्रुप लखनऊ द्वारा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का शुभारंभ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश केसरी गुड्डू एवं उनकी पत्नी दुर्गेश नंदनी ने किया।जिसमें मेदांता ग्रुप से डॉक्टर, स्टाफ नर्स ने कई प्रकार के जांच व परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राधे कृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर बनारसी अग्रहरि की ओर से कराया गया है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल, सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारी, रिंकू अग्रवाल,सत्य प्रकाश जी, सुप्रोतिम बागची, सन्तोष वर्मा, संदीप जायसवाल, प्रिन्स अग्रवाल, सुधीर केशरी, आकाशदीप, विशाल चौरसिया, राजा हुसैन, गोपाल वर्मा, सोनू गुप्ता, मौजूद रहे। इस दौरान 90 मरीजों का निःशुल्क जांच किया गया। इस मौके पर मेंदांता ग्रुप के मार्केटिंग हेड अजीत पांडेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।




