
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा की मासिक बैठक एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारी को लेकर बैठक अध्यक्ष राजेंद्र यादव के अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज वर्तमान में जो बीजेपी की सरकार चल रही है वह केवल झूठ पर टिकी है।ऐसे झूठे सरकार के खिलाफ हम तन मन से हमेशा आप सभी के साथ खड़े रहे और हमेशा खड़े रहेंगे और इस तानाशाही सरकार के खिलाफ आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करुंगा। विधायक ने कहा कि 2027 का यह चुनाव करो या मरो का चुनाव है। यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है। हमें अपने नेता है और कार्यकर्ताओं पर इतना विश्वास और भरोसा है कि वह पीडीए समाज को एकजुट करके 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने बैठक में महान निषाद गुहा और और महर्षि कश्यप जी के जयंती के अवसर पर बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किए।बैठक जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल राजभर, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, दारा यादव,शिव बदन राजभर ,अमित ठाकुर, सुरेन्द्र नाथ राय, यशवन्त कुशवाहा, गजानंद पाल, मनिंद्र पासवान, विभा पाल महिला सभा जिला अध्यक्ष, सुनीता यादव विधानसभा अध्यक्ष, मंजू देवी, तारा देवी, राजेश कश्यप, कामेश्वर चौहान, शिवमुनि राम ,सुनील यादव सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे,बैठक का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव ने किया।




