Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जखनियां में 151 प्रार्थना पत्र और ग्यारह का निस्तारण

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिती में हुआ। जिसमें 151 प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 405 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 41 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से तीन का निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें पांच निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें दो का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 64  शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles