Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ढीले पड़े संगठन के पेंचों को कसने की जरुरत हैः गोपाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय  पर हुई। बैठक में असमय बारिश और अगलगी की घटनाओं से किसानों के हुए नुकसान के बदले क्षति पूर्ति देने के लिए जिला प्रशासन से मांग की गयी। 14अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती सेक्टर वार मनाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है हमें अपने संगठन के ढीले पड़े सभी पेंचों को कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। जनसमस्याओं से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है। जनता के हक अधिकार की चिंता न कर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने में लिप्त है यह सरकार। जनता इनके खेल को समझ चुकी है, इनके द्वारा किए जा रहे चुनावी कदाचार की भी पोल पट्टी जनता जान चुकी है। आने वाले विधानसभा के चुनाव में इनकी बिदाई तय है। पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि इस सरकार का चरित्र दोहरा है गरीबों के साथ नाइंसाफी और पूंजीपतियों और माफियाओं के लिए नरम दिल है यह सरकार। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपनी गलत आर्थिक एवं विदेश नीतियों से देश को गहरे संकट में डाल दिया है। आज पूरा देश ईंधन गैस,डीजल, पेट्रोल की क़िल्लत से परेशान हैं। इसके बावजूद सरकार गैस ईंधन की कोई कमी नहीं है का झूठा दावा कर रही है।  बैठक में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,मदन सिंह यादव,वृजदेव खरवार, सुशील जायसवाल,अरूण कुमार श्रीवास्तव, रीता विश्वकर्मा,शौर्या सिंह,आशीष यादव उर्फ राहुल,  राजकुमार पांडेय,सूरज राम बागी,विभा पाल,मुन्नीलाल राजभर, बिन्दु बाला बिन्द, आजाद राय,रीना यादव,सुभाष यादव गुड्डू,आत्मा यादव यमुना सिंह यादव, अभिषेक कुशवाहा,जयराम यादव, सदानंद यादव, तहसीन अहमद,राजेन्द्र यादव, गोवर्धन यादव,जै हिंद यादव, जवाहिर यादव,असलम हुसैन, हरेंद्र विश्वकर्मा, राजेश यादव,पप्पू यादव, डॉ समीर सिंह,सुनील यादव, आजाद राय, राजेन्द्र बनवासी, केसरी यादव,बाबी चौधरी, परशुराम बिंद,जगत मोहन बिंद,बलिराम यादव,सुग्गु यादव,रामाशीष यादव,दीना सिंह यादव,श्री राम यादव,रिपु यादव,आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Popular Articles