Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

करोड़ों के साइबर ठगी करने वाले तीन अन्तरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। साइबर थाना पुलिस ने फुल्लनपुर तिराहे से देशभर में सैकड़ो फर्जी खाता खुलवाकर टेलीग्राम पर संचालित कम्पनी (क्राउन पे) को बेचकर म्यूल खाता में साइबर फ्रॉड के करोड़ो रूपयो का धोखाधड़ी करने वाले तीन अन्तर्राजीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बैंक पासबुक ,एटीएम कार्ड , सिम कार्ड व मोबाईल फोन बरामद किया है। पुलिस लाइन सभागार में इसका खुलासाकरते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पत्रकारों को बताया। उन्होने बताया कि थाना साइबर क्राइम पर आवेदक मनीष कुशवाहा द्वारा पंजीकृत कराये गये मुकदमें में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस के माध्यम से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही  करते हुए लंका मैदान के सामने फुल्लनपुर तिराहा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके अपराध  करने का तरीका(एमओडी)- विभिन्न राज्यों के खाता धारकों को लालच देकर साइबर अपराधियों द्वारा उनके नाम से म्यूल (फर्जी) खाता खुलवाकर उनके खातों में साइबर अपराध (ट्रेडिंग ,गेमिंग व अन्य) से अर्जित धनराशि को मंगाया जाता है। साइबर अपराध करने वाले अपराधियो का काम अलग – अलग होता है । पहले ये लोग किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करते है जिसको कुछ पैसों की आवश्यकता होती है। उसके बाद उस व्यक्ति को बहला  फुसलाकर कुछ पैसो का लालच दिया जाता है। फिर इन लोगो द्वारा जिस व्यक्ति का खाता खुलवाना होता है उसका आधार कार्ड व पैन कार्ड व फोटो ले लेते है, फिर करेन्ट एकाउन्ट खोलने के लिए उद्योग प्रमाण पत्र बनवाते है तथा जीएसटी नंबर रजिस्टर्ड कराने के पश्चात बैंक में खाता खोलते है। इसके बाद इनके सिंडिकेट / गैंग में कार्य कर रहे अपराधियो द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से खोले गये बैंक खातो का सभी जानकारी जैसे इन्टरनेट बैंकिंग का यूजर आईडी व पासवर्ड तथा बैंक में रजिस्टर्ड मेल आईडी व रजि0 मोबाइल नंबर भेज दिया जाता है । इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से ही एपीके फाइल (CROWN SMS, WPAY DS, 2.3.2.4, व अन्य) भेजकर इन्स्टाल कराया जाता है। जिससे की रजिस्टर्ड मो0न0 पर प्राप्त सभी प्रकार के ओटीपी व अन्य मैसेज सिंडिकेट / गैंग को स्वतः प्राप्त हो जाता है । टेलीग्राम पर संचालित क्राउन पे कम्पनी तथा इनके साथ जुड़े  साइबर अपराधियो द्वारा जरिये क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेफार्म जैसे  Binance , KU-coin  व अन्य  प्लेटफार्म के जरिये पैसो का लेन देने किया जाता है। इसी प्रकार बेचे गये खाता में प्राप्त पैसो का कमिशन इनके द्वारा क्रिप्टो में ही लिया जाता है। इस प्रकार के अपराध करने वाले प्रत्येक साइबर अपराधियो का क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर आईडी होती है।  गिरफ्तार साइबर अपराधियो का बरामद मोबाइल चेक किया गया तो देश के विभिन्न प्रदेश में लगभग 75 से अधिक एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज होना पाया गया तथा इन शिकायत में लगभग 67 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का कम्पलेन रजिस्टर्ड होना पाया गया। पूछताछ में अपराधियों ने  700 से अधिक म्यूल खाता का होना बताया। तथा आरोपी सचिन सिंह ने बताया कि उसके द्वारा साइबर अपराध से अर्जित लगभग 2.50 करोड़ रूपये अपने दिये गये म्यूल खातो से प्राप्त किया गया है तथा अभियुक्त रोहन ने बताया कि उसके द्वारा साइबर अपराध से अर्जित लगभग 1.75 करोड़ रूपये अपने दिये गये म्यूल खातो से प्राप्त किया गया है।  अपराध में दो दर्जन के करीब म्यूल खाता का उपयोग कर साइबर अपराध से अर्जित धनराशि मंगाया गया है। गिरफ्तार आरोपी शादियाबाद थाना के सरायगोकुल निवासी ऋषिराज, जमानियां के बरुइन निवासी रोहन कुमार तथा सोनभद्र के खैरपुर निवासी सचिन सिंह बताये। पुलिस ने इनके पास से 19 सिम कार्ड,12 एटीएम कार्ड,पांच विभिन्न बैंको के पासबुक,एक चेक बुक. पांच मोबाइल, एक फर्म के मोहर तथा जीएसटी व अन्य कागजात बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मो0 रहमतुल्लाह खान, निरीक्षक सुरेश कुमार यादव, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित मिश्र,उपनिरीक्षक सुमित बालियान, साइबर सेल के उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक, हेडका. रविकान्त जायसवाल, हेडका.राजकुमार,का. महेन्द्र यादव,का. शिवम सिंह तथा का. निर्भय सिंह शामिल रहे।

Popular Articles