
गाजीपुर। नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सिविल डिफेंस के वार्डेन एवं सदस्यों द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्त की कमी से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को सिविल डिफेंस टीम की बैठक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में हुई। इस बैठक में चीफ वार्डेन सन्तोष कुमार वर्मा, आपदा विशेषज्ञ अशोक कुमार , आपदा लिपिक राधेश्याम , लेखाकार शिप्रा राय, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्येंद्र एवं दुर्गा, गौरव कुमार,अभिषेक सिंह ,वीरेंद्र जी,शीर्षदीप,आकाशदीप,शशिकांत, इम्तियाज, खुशी, सारिका,संदीप मिश्रा,आनन्द सिंह उपस्थित रहें रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसडीएम विनोद जोशी उपनियंत्रक सिविल डिफेंस, विशिष्ट अतिथि आनन्द मिश्रा प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज रहेंगे।जिला अस्पताल, ब्लड बैंक, गाज़ीपुर में सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।




