
नंदगंज गाजीपुर। नंदगंज बाजार के संकट मोचन मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हनुमान चालीसा व भजन-कीर्तन का आयोजन होने से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भाग लेकर समां बांध दिया।भोजपुरी गायक दूधनाथ चौहान ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक भक्ति गीत देर रात तक प्रस्तुत किए। जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की व्यवस्था श्री संकट मोचन मंदिर नाम समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक बाजार के प्रमुख व्यवसायी राजनाथ गुप्ता ने किया।




