Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

कासिमाबाद गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की भोर में बिहार से बालू लाद कर गोरखपुर जा रहा ट्रेलर रेलिंग से टकरा गया ।इस टक्कर में ट्रेलर के शार्ट सर्किट से इंजन में आग लग गई । सूचना पर पहुंची यूपीडा की सुरक्षा टीम और गाजीपुर एवं मुहम्मदाबाद की फायर गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । टक्कर के बाद चालक कुद कर जान बचाने में सफल रहा। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है ।इस संबंध में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम के इंचार्ज धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि गुरुवार की सुबह 5:30 बजे सूचना मिली कि एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 309 के पास एक ट्रेलर मध्य पुलिया से टकरा गया है । इस टक्कर में ट्रेलर की शार्ट सर्किट से इंजन में आग लग गई है । सूचना पर पहुंची सुरक्षा टीम तत्काल गाजीपुर जिला मुख्यालय के साथ मुहम्मदाबाद फायर स्टेशन को सूचना दिया। फायर पुलिस कर्मियो ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगे । तब तक मुहम्मदाबाद और गाजीपुर से दोनों फायर गाड़ियां आ गई और आग पर काबू पा लिया । इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि ट्रेलर बिहार के कोईलवर से लाल बालू लाद कर गोरखपुर जा रहा था ।ड्राइवर को नींद आने से मध्य पुलिया से टकरा गया । टक्कर के कारण ट्रेलर के इंजन में शार्ट  सर्किट से आग लग गई । ड्राइवर कुद कर अपनी जान बचा लिया ।उन्होंने बताया कि ड्राइवर चंद्रदेव उपाध्याय निवासी बडगांव सहजनवा गोरखपुर का रहने वाला है ।

Popular Articles