Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अनिल सिंह बने ऑल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष  

कासिमाबाद (गाजीपुर)। वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह को ऑल मीडिया प्रेस क्लब का जिला अध्यक्ष चुने जाने पर रविवार को स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम सुकहा निवासी पत्रकार चंदन गुप्ता के आवास पर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आल मिडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने अनिल सिंह को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र देने के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद एक एक करके सभी पत्रकारों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया । राजेश दुबे ने कहा कि आज के परिवेश में पत्रकारिता करना आसान काम नहीं रह गया है। सभी साथी ईमानदारी से अपने कार्यों को निष्पादित करें । कहा कि एक पत्रकार का चरित्र ही समाज में दर्पण होता है । वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह ने सभी पत्रकारों से मिलजुल कर काम करने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अनिल सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता का परिचय दिया है। उनके नेतृत्व में आल मिडिया प्रेस क्लब और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करने में सफल होंगे । मनोनीत जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी । कार्यक्रम में अशोक राय पप्पू,राजू खान,चंदन गुप्ता,रमेश यादव ,गोपाल पांडेय,उमेश जायसवाल,विमलेश तिवारी, रिजवान , अभिषेक,सरफराज अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Popular Articles