
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से आंगनवाड़ी केंद्र भवन, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास/लोकार्पण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन का वितरण किया । इसका लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, जिला परिषद अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी,बाराचवर, मरदह, सदर की उपस्थिति में देखा गया।इस दौरान विकासखंड सादात में बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा बाल विकास परियोजना जमानिया के कर्महरी पाह, सैयद राजा बासुहारी, अधियारा, रामपुर फुफआंव तथा विकासखंड देवकली के शिवसिंह चक और चिलार का लोकार्पण किया गया। शीघ्र ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उपयोग के लिए स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस प्राप्त होगी तथा आपूर्ति के पश्चात कार्यक्रम आयोजित करते हुए स्मार्टफोन और ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस वितरण कराया जाएगा। कार्यक्रम के साथ विकासखंड जमानिया, देवकली तथा सादात में भी कार्यक्रम करते हुए नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्दो तथा बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय का उद्घाटन किया गया।




