Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर में जागरूकता स्वच्छता सर्वेक्षण

गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति का हमेशा प्रयास मुहल्ले को एक परिवार के रूप में बांधने एवं जागरूक करने का रहा है। आज स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर में मां भवानी चौक के पार्क में नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार राय,  पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सभासद मीनू कुशवाहा,पूर्व सभासद अजय कुशवाहा एवं नगरपालिका के सफाईकर्मी उपस्थित रहे।  सभी नगरपालिका के सम्मानित ने मुहल्ले में सफाई का जायजा समिति के साथ मिलकर लिया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मोहल्लेवासियों को गिले और सूखे कूड़े को अलग निकालने पर सराहना किया, समिति एवं नगरपालिका के संयुक्त प्रयासों को सफल बताया। अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार राय ने गिले कूड़े के सही निस्तारण के लिए, गिले कूड़े से खाद बनाकर घर लगे पौधों बागवानी में प्रयोग हेतु समझाया और समिति के हमारा मोहल्ला स्मार्ट मोहल्ला के स्लोगन की तारीफ कर स्वच्छता को नगरपालिका के साथ मिलकर धरातल पर उतारने के प्रयास का तारीफ किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मुहल्ले में प्लास्टिक निस्तारण का रिसाइकिल कर पर्यावरण को बचाने में महत्व को समझाया और समिति एवं नगरपालिका के संयुक्त प्रयास से प्लास्टिक का दुरुपयोग से बचाने की तारीफ किया। सभासद मीनू मौर्या, समिति के संरक्षक डीपी सिंह अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह, सचिव चंद्र मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह, मिथिलेश सिंह, उपाध्यक्ष लाल बहादुर राय, नीरज कुमार मानू, रवींद्र नाथ सिंह, डीपी सिंह, लाल बहादुर राय, संजय पाण्डे, चंद्र मोहन सिंह, सुशील सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, जयराम सिंह, गर्वजीत सिंह, अभिनव सिंह, अमृत चौरसिया आदि एवं मोहल्लेवासी उक्त समय कार्यक्रम में मौजूद होकर नगरपालिका का सहयोग किए।

Popular Articles