
सादात गाजीपुर। जीउत दास पब्लिक स्कूल चैनपुर का वार्षिकोत्सव शनिवार की देर शाम मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र छात्राओं ने नृत्य और नाटक का मंचन करते हुए दहेज प्रथा, नारी सम्मान, कन्या भ्रूण हत्या, मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे समसामयिक विषयों के प्रति लोगों को जागरूकता संदेश दिया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि टी 20 विश्व विजेता भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के चाचा विनोद यादव रहे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का विकास होने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मुख्य अतिथि विनोद यादव और विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक राजनाथ यादव, डॉ. विजय बहादुर यादव, कन्हैया यादव पप्पू, मुसाफिर यादव, इंजीनियर सभाजीत सिंह यादव, संजय यादव पप्पू, कमलेश यादव भानु आदि ने विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल आदि देकर सम्मानित किया। इनमें एलकेजी से कक्षा आठवीं तक प्रथम स्थान पाने वाले आशी सिंह, एलिजा जहरा, अक्षिता यादव, अपूर्वी, शिवांगी, आयुष, प्रज्ञा जायसवाल, अनन्या यादव, ध्रुव, निशांत शामिल रहे। कार्यक्रम में मुसाफिर यादव, कन्हैया यादव पप्पू, अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू, मन्नू लाल यादव, डॉ. दीपक चौरसिया, सुशील सिंह, रामलखन यादव, राम निवास यादव, रामेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, डा. अनिल राय, रविंद्र यादव, प्रमोद, अमन, आदित्य, कृष्णकांत सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे। संचालन में विवेक जायसवाल, प्रिंसपल स्नेहलता गुप्ता, अजमत आब्दी ने किया।




