
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने शनिवार को अस्पताल में रेप पीडि़ता और उनके परिजनों से मुलाकात कर इलाज के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। यह जानकारी अध्यक्ष प्रतिनिधि वेंकटेश सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने इलाज के संदर्भ में चिकित्सकों और मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से वार्ता किया। उन्होने कहा कि इलाज में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वार्ता किया।




