Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है वह विकास की दौङ में पिछड़ जाता है

देवकली गाजीपुर ।बहरियाबाद के भवरूपुर ग्राम में सम्राट अशोक जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महामानव गौतम बुद्व तथा सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यापर्ण करके शुरूआत किया गया। सपा के राष्ट्रीय सचिव नेता राजेश कुशवाहा ने कहा मौर्य ,कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस वंश में अनेक सम्राट,संत व समाज सुधारक पैदा हुए। जिन्होने देश व विदेश में मानवता का संदेश दिया।जो समाज अपने इतिहास को भुल जाता है वह विकास की दौङ में पिछङ जाता है।राजेश कुशवाहा ने कहा सम्राट अशोक का जन्म  चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के अष्टमी को हुआ था।हमारे देश की पहचान अशोक स्तंभ से है। जो हमारे राष्ट्र का राष्ट्रीय चिन्ह है।दुनियां का प्रथम विश्व विद्यालय सम्राट अशोक ने पाटलीपुत्र पटना में बनवाया था।जिसमे पढने के लिए विश्व के कोने कोने से लोग आते थे।तथागत गौतम बुध्व के संदेश को पूरे विश्व में फैलाया। कुशवाहा सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष  देवनाथ कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने विशाल साम्राज्य की स्थापना करकॆ भारत को विश्व गुरु बनाकर अखंड भारत का निर्माण किया।उनके शासनकाल में विशाल साम्राज्य भारत सोने की चीङिया कहलाता था। समारोह मे प्रिन्स कुशवाहा,इंदूशेखर,कॆलाश,सेवालाल,चन्द्रमा,सिकन्दर,सुरेन्द्र,हिमाशूं,बलिकरन कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।संचालन डा० रामबिलास कुशवाहा ने किया।

Popular Articles