Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम-एसपी ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण  

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विपिन कुमार, ईवीएम प्रभारी/ए.आर. कोऑपरेटिव ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को खोला। तथा आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कराया ।इस अवसर पर श्री विपिन कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता देवी प्रसाद सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भाजपा से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से जनक लाल प्रसाद, सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नागेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Popular Articles