Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे

बिरनो (गाजीपुर)। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने थाना बिरनो में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुने। इसके साथ ही शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। बिरनों में चार फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें मौके पर दो का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शिकायतो के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी शिकायत आती है उसे राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी बिरनो अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles