
रेवतीपुर (गाजीपुर)। ब्लाक के टौंगा गाँव में अंतरजनपदीय चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया। इस रोमांचक मुकाबले में चंदौली के संतोष पाठक के चेतक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया,और प्रथम स्थान हासिल कर विजेता की शील्ड पर कब्जा जमाया। तिवारीपुर के महंगू यादव के चेतक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया,जबकि अन्यायीपुर के हवलदार यादव के चेतक को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने विजेता और उपविजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही रामपुर के नागा पहलवान द्वारा सांत्वना पुरस्कार देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। मन्नू सिंह ने कहा कि इस तरह के सुव्यवस्थित और सफल आयोजन वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि चेतक प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलती है।इस अवसर पर राजन उपाध्याय,अनिल यादव,संजय उपाध्याय, विश्व दीपक,प्रदीप,ओमप्रकाश यादव,सूर्य प्रकाश,प्रिंस,श्यामलाल,श्याम सुंदर,रितेश,संदीप,विजेंद्र, किशन उपाध्याय,रामनिवास,अभिषेक उपाध्याय,गोलू सहित सैकड़ों दर्शक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।मुकाबले के निर्णायक की भूमिका पप्पू, राजू, रामजी, विजन और दिनेश ने निभाई,जबकि कमेंट्री का जिम्मा दिलीप उपाध्याय और विश्व दीपक उपाध्याय ने संभाला। सचिव प्रदीप उपाध्याय ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




