
गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में शनिवार को शैक्षिक सत्र के समापन पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। एकेडेमी के रिपब्लिक हाल में मुख्य अतिथि मनोवैज्ञानिक विश्लेषक डॉ. रीना सिंह राजपूत ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होने कहा कि शिक्षा जीवन की जटिलताओं को सरल बनाने का सशक्त साधन है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक शिक्षा राष्ट्र के शैक्षिक और साँस्कृतिक उन्नयन का महत्पूर्ण सोपान है। एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रो. अमर नाथ राय ने कहा कि छात्र कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य विभा राय ने प्रबंध समिति के सदस्यों-पदाधिकारियों व शिक्षकों को आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को लक्ष्योन्मुख शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्र- छात्राएं क्रमशः मो. ज़ैन सिद्दिकी, सौम्या गुप्ता, रोशनी वर्मा, अन्वी राय, भान्वी श्रीवास्तव,पद्मजा गुप्ता, मिस्बाह फातिमा,आयुषी पाल प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किए गए। कक्षा 8 के छात्र आयुष कुमार दूबे को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी घोषित किया गया। कक्षा- 6 के बृजेश यादव को सत्र 2025-26 में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज़ कर अपने अनुशासन और दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रो. अजय राय, डॉ. यशवंत सिंह, किरन बाला राय, विभा राय , सुनीता मिश्रा, सारिका राय, कनक राय, अनामिका श्रीवास्तव, नीरज उपाध्याय, अर्चना तिवारी, कंचन श्रीवास्तव, श्रीराम तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संपादन रिया राय ने किया।




