
गाजीपुर। भुड़कुड़ा पुलिस ने 25 मार्च को एसपीबीडी इण्टर कालेज तिराहे के पास से वाहन चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से 87 किग्रा 700 ग्राम गांजा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह तथा हठियाराम मठ के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लग्जरी कार में गांजा लेकर तस्कर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस एसपीबीडी इण्टर कालेज तिराहे के पास चेकिंग करने लगी। तभी एक आती दिखी। पुलिस ने उसे रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखा 83 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में कार सवार दो युवकों को धर दबोचा। पुलिस के पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना के शहाबुद्दीनपुर निवासी प्रदीप यादव तथा बलिया के सिकंदरपुर थाना के बंजीबाजार हड़सर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू बताये।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार प्रदीप यादव के ऊपर करीब सत्रह मुकदमें दर्ज है।




