Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बेलवा में बाल वाटिका से 15 बच्चों का किया नामांकन

गाजीपुर। सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बेलवा में नवारंभ उत्सव मनाया गया। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रचलन एवं माल्यार्पण कर किया। उत्सव में बाल वाटिका में प्रवेश लेने वाले बच्चों के अभिभावक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।प्रधानाध्यापिका गायत्री राय ने सभी नव प्रवेशी बच्चों का रोरी चंदन एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें कॉपी पेंसिल रबर इत्यादि देकर नामांकन किया गया। इस अवसर पर बाल वाटिका से 15 बच्चों का नामांकन किया गया। नोडल शिक्षिका संगीता दुबे ने बाल वाटिका कक्षा को सभी अभिभावकों को दिखाया एवं उसकी गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम , मुक्त चित्रकार भी किया। अभिभावकों का कहना है कि जब यहां सभी सुविधा निशुल्क मिल रही हैं तो हम प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों को अब क्यों पढ़ाये। यह विद्यालय किसी भी प्रकार से प्राइवेट विद्यालय से कम नहीं है। यहां समय-समय पर हर तरह की गतिविधियां कराई जाती है। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। और हम सब प्राइवेट स्कूलों से बच्चों का नाम कटवा कर इस विद्यालय में नाम लिखवा रहे है। यहां से उत्तीर्ण होने के पश्चात बच्चों को जनपद के उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश पाते हैं। इस अवसर पर समग्र विकास इंडिया के प्रवक्ता गुल्लू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि एवं पत्रकार कमलेश यादव, सोनू, मनोरमा कुशवाहा,ज्योत्सना पांडे संगीता दुबे मोहनी, प्रेमलता, सोनामोती सुनीतारतनी, संध्या, प्रभा उपस्थित रही। संचालन राजेश सिंह यादव ने किया।

Popular Articles