
गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 का आयोजन एवं अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने के लिए जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया । निरीणक्ष के दौरान उन्होने सुलह-समझौता केन्द्र में आये हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया एवं 02 जोड़ों को साथ-साथ रहने के लिए भेजा। मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनकी समस्याओं के बारे भी जाना गया। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत आम जन मानस मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है। जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू अहिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा सम्बंधी विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है।इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहें।




