
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निदेशक नवीन सिंह ने प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति के माध्यम से प्रोत्साहित करना है। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिषद में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।विद्यालय के प्रबंधन और शिक्षकों ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं अन्य प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को अपनी शैक्षिक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों तथा सहयोग करने वाले शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात की।




