Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कमलेश श्रीवास्तव के सभासद मनोनीत होने पर किया गया सम्मान

गाजीपुर। नगर पालिका गाजीपुर का कमलेश श्रीवास्तव को सभासद मनोनीत किए जाने पर चित्रगुप्त वंशीय समाज में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर रविवार की शाम शहर के ददरीघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कमलेश श्रीवास्तव इससे पूर्व भी सभासद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी इसी अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए शासन की ओर से 16 मार्च को उन्हें पुनः नगर पालिका में वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि कमलेश श्रीवास्तव का मनोनयन पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर आनंद शंकर श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सुशांत श्रीवास्तव,  एमएलसी आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles