
गाजीपुर। आडिटोरियम में प्रदेश सरकार के “ नौ निर्माण के नौ दिवस” कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सरस मेला, समूह की महिलाओं के सरकारी योजनाओं के जागरूकता व मिशन शक्ति का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रहीं। सपना सिंह ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये उत्कृष्ट उत्पादों की लगायी गयी प्रदर्शनी को देखा तथा समूह की महिलाओं के उत्पादों की तारीफ करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। तदोपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय कुमार यादव ने विगत नौ वर्षो में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत किये गए कार्यों एवं योजना के उद्देश्य के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। सपना सिंह ने कहा कि आज “उत्तर प्रदेश सरकार के नौ निर्माण के नौ वर्ष” कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित इस सरस मेले में आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। यह मेला केवल उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्रामीण स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का जीवंत उदाहरण है।

पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं आज धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं,। जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी) के माध्यम से गरीबों को पक्के घर मिले हैं। उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। कन्या सुमंगला योजना का भी लाभ मिला रहा है। उन्होने कहा कि मैं विशेष रूप से हमारी सभी बहनों को बधाई देना चाहती हूँ, जिन्होंने अपने परिश्रम और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि अवसर मिले तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि आज “नौ निर्माण के नौ दिवस” कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित इस सरस मेले में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है। यह मंच न केवल हमारे ग्रामीण उत्पादों और हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि हमारी बहनों को आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करता है। जिला विकास अधिकारी सुबास चन्द्र सरोज,ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।




