Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सैदपुर में 70 शिकायत और 06 का निस्तारण

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुआ। जिसमें 70 प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार कुल 241 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 34 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें दो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से 05 का निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 29 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 02 निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 06 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56  शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 10 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles