Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 तक

गाजीपुर। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी,2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन मोड में चल रहा है। यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र 27101,पीजी कॉलेज के समन्वयक प्रोफे (डॉ) सत्येंद्र नाथ सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय में परास्नातक, स्नातक डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित कुल 30 कोर्स इस केंद्र से संचालित होते हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में चल रहा है प्रवेश की तिथि तीन बार बढाई जा चुकी है। यह अंतिम अवसर है। इसमें इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर स्वयं प्रवेश ले सकते हैं जो विद्यार्थी जुलाई सत्र में किसी कारणवश नामांकन कराने से वंचित रह गए हैं वह जनवरी सत्र में नामांकन लेकर अपनी उच्च शिक्षा को दूरस्थ माध्यम से पूरा कर सकते हैं।  नामांकन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है।

Popular Articles