
बिरनों (गाजीपुर)। औढ़ारी मठ सिखड़ी स्थित श्री महादेव जी रामाधार दिव्यांग शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन यह कार्यक्रम मानव सेवा समिति के तत्वावधान में महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। लगभग 250 दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल, बैटरी चालित साइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र, बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के करीब 250 वृद्धजनों को भी व्हीलचेयर, वॉकर, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, गले का सपोर्ट, छड़ी, टॉयलेट कमोड, कान की मशीन आदि सामग्री प्रदान की गई। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर ने उपकरण वितरित किया। साथ ही वेयरहाउस सीडव्लू मऊ के प्रबंधक उमेश चंद्र भारती एवं सहायक प्रबंधक निहारिका सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर सी.आर.सी. गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव ने दिव्यांगजनों की समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। उनके साथ साइकोलॉजिस्ट राजेश यादव एवं विशेष शिक्षक नागेंद्र पांडे ने भी उपयोगी जानकारी साझा की। संचालन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर की टीम ने किया। टीम के सदस्य रोहित, अमित मौर्य, कंचन चौधरी सहित अन्य सहयोगियों ने अहम भूमिका निभाई।मानव सेवा समिति के प्रबंधक रमेश यादव ने कहा कि संस्था ने अभी 500 लोगों को लाभान्वित किया है और भविष्य में गाजीपुर सहित अन्य जिलों में भी जरूरतमंद दिव्यांग एवं वृद्धजनों तक नि:शुल्क सहायक उपकरण पहुंचाने का संकल्प जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नवजीवन कृत्रिम अंग केंद्र औढ़ारी मठ के माध्यम से अब तक करीब 350 लोगों को कृत्रिम हाथ-पैर भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं।कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश शुक्ला ने किया। इस दौरान कोमल यादव, संजय यादव, देवेंद्र यादव, सुनील यादव, दीपक गिरी, ऋषभदेव राय, रामलाल, रामप्रवेश कुशवाहा, राजमणि शर्मा, वकील चौहान, राजेंद्र यादव, सुभाष सिंह यादव, दिनेश यादव (समाजसेवी), प्रमेस यादव, प्रधान जयप्रकाश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।




