Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हर धर्म में उपवास का बड़ा महत्‍व हैः भवानी नंदन यति

गाजीपुर। चैत्र नवरात्र में शनिवार को हरिहरपुर स्थित काली धाम में सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधीश्‍वर स्‍वामी भवानी नंदन यति ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि हर धर्म में उपवास का बड़ा महत्‍व है। नवरात्र में ईद पर्व का होना एक सुंदर सहयोग है। मैं सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। उन्होने बताया कि वर्तमान समय में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हिंदु और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग उपवास कर रहे हैं। सनातन धर्म के सभी लोग नवरात्र पर सभी मंदिरों में प्रार्थना करें कि विश्‍व में शांति हो और युद्ध पीडि़तों की ईश्‍वर सहायता करें। भवानी नंदन यति ने शंकराचार्य मामले में कहा कि शंकराचार्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कार्य अलग-अलग हैं। कुंभ में शंकराचार्य को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए था लेकिन प्रशासन के लोगों ने साधु-संतों के साथ अभद्रता की यह निंदनीय है। शंकराचार्य और प्रशासन को तालमेल के साथ काम करना चाहिए। उन्‍होने कहा कि भोजन संयमित और भजन ज्‍यादा करना चाहिए। संयमित भोजन से शरीर मजबूत होता है और भजन से आत्‍मा मजबूत होती है। इस अवसर पर महामंडलेश्‍वर भवानी नंदन यति ने गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी, काशी क्षेत्र के प्रबुद्ध प्रकोष्‍ठ के क्षेत्र संयोजक विपिन सिंह को सम्‍मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. एके राय व कमल किशोर ने किया

Popular Articles