
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आडिटोरियम परिसर में प्रदर्शनी लगाया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डा० संगीता बलवन्त तथा सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा० संगीता बलवन्त ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं श्रमिक हित में संचालित योजनाओं के संबंध में बताया।जिसमें उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। इसके बाद उन्होने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में वशिष्ठ सिंह यादव, अध्यक्ष उद्योग मंच, एवं सदस्य, औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम, तथा गुड्डू केशरी, अध्यक्ष, जिला व्यापार मण्डल, प्रिंस अग्रवाल की उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, सुभाष कुमार सरोज, सहायक श्रम आयुक्त, अभिषेक सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं मनोज कुमार राजपूत, कनिष्ठ सहायक अखिलेश यादव तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




