Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर।जनगणना 2027 के संचालन के लिए जिलास्तरीय फील्ड ट्रेनरों का स्थलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम फतेउल्लाहपुर में किया गया। इस दौरान 78 फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे। जिन्हें 16 टीमों में विभाजित कर जनगणना के विभिन्न प्रारूपों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को ऑफलाइन प्रारूप के साथ-साथ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डाटा फीडिंग की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित तकनीकी पहलुओं, सर्वेक्षण की विधि एवं डेटा संकलन की शुद्धता के बारे में बताया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को मार्गदर्शन दिया ।कार्यक्रम में जिला जनगणना प्रभारी (तकनीकी) शिवम सिंह, नायब तहसीलदार विजय कांत पांडेय, उप जिलाधिकारी रण विजय सिंह, जनगणना संयुक्त निदेशक एसएस. शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। स्थलीय प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल प्रगणकों को वास्तविक परिस्थितियों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, बल्कि आमजन को भी जनगणना के महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया।

Popular Articles