Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान सम्मानित

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के नौ पूर्ण होने पर आडिटोरियम हाल में नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम किया गया। 19 मार्च को किसान गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी के प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक ने दीप प्रज्जवलित कर का शुभारंभ किया । इसके बाद उन्होने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होने बताया कि जिले में बहुतायत क्षेत्रफल में कृषि कार्य होता है। यहां कृषि की ज्यादा सम्भावनाएं है। जिले में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा दिया जाये। इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है। किसान मेले में आडिटोरियम परिसर में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, फसल बीमा, यू०पी० नेडा, गन्ना विभाग, कृषक उत्पादक संगठनों, बीज एवं उर्वरक के निजी प्रतिष्ठानों के स्टाल लगाये गये थे।

कृषि निदेशक ने किसानों को अपने विभाग की 9 वर्ष के उपलब्धियां को गिनाया। उनके द्वारा बताया गया कि किसानों के हित को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सर्वप्रथम कृषकों के लिये ऋण मोचन्ह योजना लागू की थी। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार किसानों की कितनी हितैपी है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० दीपक प्रजापति व डा० शंशाक सिंह ने कृषकों को प्राकृतिक खेती व जैविक खेती के बारे में बताया। इस अवसर कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान रंगबहादूर सिंह, रूद्रप्रताप सिंह, सुनील सिंह कुशवाहा, अंजु चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

Popular Articles