
देवकली (गाजीपुर) गाजीपुर- वाराणसी फोरलेन पर देवकली कट के पास गुरुवार को ट्रक के टक्कर से कार हाइवे पर पलट गयी। जिसमें सवार चार लोग बाल बाल बच गये। जानकारी के अनुसार वैन में सवार लोग हाइवे के किनारे किसी कम्पनी के प्रचार के लिए वाल पेन्ट करते हुए सैदपुर की ओर से आ रहे थे। देवकली कट के समीप सैदपुर की ओर से आ रहा ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार हाइवे किनारे पलट गई। यह तो संयोग रहा कि चार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गये। टक्कर के बाद ट्रक चालक के फरार हो गया।देवकली बाजार मे फोरलेन हाइवे पर दोनो तरफ सर्विस लेन न होने से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है।देवकली बाजार में फोरलेन हाइवे गांव के बीच में बना है। आस पास दर्जनो विद्यालय हैं। रामपुर माझां थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया अभी तहरीर नही मिली है मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।




