Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पत्रकार पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक पत्रकार पर जानलेवा हमले का मामला आया है। कपूरपुर शहरी निवासी पत्रकार मुहम्मद आरिफ अहमद पंजाब केसरी चैनल के संवाददाता हैं। बुधवार शाम वह कचहरी कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ चैनल के फोटोग्राफर सोनू कुमार भी मौजूद थे।जैसे ही दोनों महुआबाग त्रिमुहानी के पास पहुंचे, तभी डॉ. अर्चना नंदा के स्टाफ में कार्यरत सोनू पुत्र परवेज ने अचानक उनकी बाइक रोक लिया और उनके अस्पताल के बारे में जानकारी लेने को लेकर सवाल-जवाब करने लगा।पत्रकार द्वारा एक वीडियो का हवाला देने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों से मारपीट की तथा गमछे से गला दबाकर पास खड़े टोटो में दबाने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद फोटोग्राफर सोनू कुमार, आसपास के लोग एवं ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर पत्रकार को बचाया। जाते-जाते आरोपी ने धमकी दी कि भविष्य में डॉक्टर का नाम लेने पर जान से मार दिया जाएगा। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने पीडित पत्रकार की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा को संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।इस दौरान मौके पर अभिषेक कुमार सिंह, सुनील सिंह, अनिल कुमार, प्रभाकर सिंह, मुमताज अहमद,अजय राय बबलू , विनोद पांडेय,प्रदीप शर्मा, इंद्र बहादुर सिंह, सोनू, सुजीत कुमार सिंह, सुनील गुप्ता,आरिफ, संजीव कुमार, शेर शाह, संजय सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Popular Articles