Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नहीं रुकेंगे, स्वच्छ करेंगे

गाजीपुर।जिला गंगा समिति द्वारा राजकीय महिला पीजी कॉलेज के सहयोग से ददरी घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक किया गया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से गंगा घाट पर फैले कूड़ा-कचरा, फूल- माला आदि सामग्री को साफ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि गंगा भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। इसकी निर्मलता एवं अविरलता को बनाए रखना सरकार के साथ-साथ हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है,। उन्होने कहा कि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी शक्ति है, यदि युवा जल संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाएंगे तो यह अभियान और अधिक प्रभावी होगा। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष 16 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सामाजिक रूप से नदियों के संरक्षण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना, व गंगा नदी को स्वच्छ रखने की भावना विकसित करना है।प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी प्राचार्य ने जागरुकता पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में  ‘‘नहीं रुकेंगे, स्वच्छ करेंगे‘‘  नारों के साथ छात्राओं ने गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। सांची मिश्रा की टीम ने नुक्कड़ नाटक, श्रेया मौर्य ने नमामि गंगे अभियान पर भाषण और सोनाली ने गंगा सोहर प्रस्तुत किया। अंत में अध्यक्ष नगर पालिका ने सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर सभासद शनि चौरसिया,  कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा कुमारी , वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रामनाथ केसरवानी, डॉ मनीष सोनकर, कमलेश श्रीवास्तव, कर्मचारी जबीउल्लाह , सुरेंद्र यादव वन दरोगा, प्रद्युम्न यादव, विमल तथा स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रही।

Popular Articles