Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर हैः सपना सिंह

गाजीपुर प्रदेश सरकार के ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष ‘‘पूर्ण होने के अवसर पर आडिटोरियम सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय, मण्डलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं लभार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक भवन सभागार से प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 09 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक का ‘‘नवनिर्माण के 09 वर्ष‘‘ का विमोचन कियां। परिसर में लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन मण्लायुक्त एस राज लिंगम ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भाजपा, एवं मुख्य विकास अधिकारी ने निपुण आकणन परिक्षण में अच्छे कार्य करने पर नौ अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

आईसीडीएस विभाग से 02, प्रोबेशन विभाग से 03 लोगो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना में 05 लाभार्थीयों को चाभी का वितरण किया गया, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत 03 लोगो को पॅाच- पॉच लाख का डेमो चेक तथा ओ डी ओ पी योजनान्तर्गत 01 व्यक्ति को 25 लाख का डेमो चेक का वितरण किया गया। सपना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करते हुए यह नव वर्ष प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रतीक बन रहे हैं। सरिता अग्रवाल ने सरकार की 09 वर्षो में कराये गये विकास कार्यों की सराहना की । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 18 से  26 मार्च तक किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव,  जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला पर्यटन अधिकारी राम कुमार मौर्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया के पत्रकार बंधु, विभिन्न विभागों अधिकारी/कर्मचारी तथा लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

Popular Articles