
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से बुधवार को सिचाई चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती विरोध जारी रहेगा। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि प्रत्येक विभाग में चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति अति शीघ्र कराई जाए । मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन पंचायती राज विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष यूपी सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी के मृत्यु के उपरांत आश्रित को योग्यता के आधार पर नियुक्ति दिया जाए ।आशा बहू, पीआरडी व दैनिक कार्य करने वाले कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन 30000 रुपये प्रति माह के साथ-साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए ।महासंघ से संबद्ध संगठन उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य कर्मचारी संघ ,मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शिक्षा विभाग ,मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग, मिनिस्टर संगठन प्रोविजनल विभाग, कोषागार कर्मचारी संघ, नलकूप चालक तकनीकी संगठन, चतुर्थ श्रेणी महासंघ ने अपनी सहभागिता किया । होली मिलन में अपने लोकगीत से कलाकारों ने चार चांद लगाए ।समारोह में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव जेपी, पूर्व अध्यक्ष राम नगीना यादव, हंसराज कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष रेवतीपुर, शंकर वर्मा, राकेश मोहन राम ,प्यारे चौरसिया, विनोद चतुर्वेदी ,रंगनाथ, मनोज यादव, राजीव राय, विवेक गुप्ता, अनिल कुमार , अतुलेश, हरे राम यादव ,अशोक कुमार, गोरख, मनोज यादव, राजेश भारद्वाज, राहुल यादव, पवन राय ,अध्यक्षता बालेंद्र त्रिपाठी एवं संचालन मिश्रीलाल कनौजिया ने किया।




