Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ग्रामीण बैंक अधिकारियों का सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जिले की विभिन्न शाखाओं से लगभग 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में कर्मचारियों की समस्याओं, बैंक की कार्यप्रणाली तथा संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री रामनिवास सिंह तथा भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष दूधनाथ सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर वर्कर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री दीपक राय के नेतृत्व और संगठन के प्रति उनके समर्पण की विशेष सराहना की। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया ।जिसमें संरक्षक नरेंद्र कुमार,अध्यक्ष कुंवर रेवती रमन सिंह,महामंत्री दीपक मिश्रा,कोषाध्यक्ष दुर्गेश राम,संगठन मंत्री अमरेंद्र यादव चुने गये।इसके अलावा यूपी ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पीयूष त्रिपाठी,महामंत्री रामबचन चौरसिया,कोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव,संगठन मंत्री विजेंद्र सोनकर,उपाध्यक्ष अरुण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में प्रशांत कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, अमरेंद्र यादव, अभिषेक कुमार, रविंद्र नाथ सिंह, सुनील यादव, कौशलेन्द्र अहमद, ओमजी, अरविंद कुमार, पवन कुमार, रामबचन चौरसिया, पीयूष कुमार, शिवकर श्रीवास्तव, दीपक सिंह, गोल्डन लाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles