Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सूर्य व चन्द्र प्रकृति आधारित है हिन्दू पंचागः मनोज

गाजीपुर। शक्ति उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि के साथ नववर्ष विक्रमी संवत 2083 के शुभागमन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष प्रतिपदा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे लेकर पूर्व संध्या पर संघ पथ संचलन का आयोजन श्रीरामलीला मैदान में किया गया। संघ के संस्थापक डा.केशव बलिराम हेडगेवार को सर संघचालक प्रणाम करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वी क्षेत्र संम्पर्क प्रमुख मनोज ने बताया कि नववर्ष की परम्परा आदि अनन्त काल से चली आ रही है। प्रकृति पर आधारित सूर्य व चन्द्र के गणना पर आधारित हिन्दू पंचाग है जो पूरे विश्व में सास्वत है। इसकी गणना कभी गलत व भ्रामक नही होती है। हमारी भारतीय संस्कृति को लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति ने नुकशान पहुचाया और भारत में अग्रेजी पद्धति के कानवेन्ट स्कूल के माध्यम से भारतीय संस्कृति व परम्परा को धवस्त करने का काम किया। पथ संचलन श्रीरामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर लंका चुंगी होते हुए सिंचाई विभाग चौराहा ,सरयू पाण्डेय पार्क कचहरी ,अफीम फैक्ट्री, महुआबाग, दुर्गाचौक सकलेनाबाद, जेलगेट होते हुए श्रीराम लीला मैदान में समापन हुआ। कार्यक्रम के अन्त में संघ प्रार्थना व ध्वज प्रणाम किया गया। कार्यक्रम में विभाग संघचालक सचिदानन्द, जिला संघचालक जयप्रकाश, सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम आदि उपस्थित रहे।

Popular Articles