Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एमएलसी ने किया जल जीवन मिशन की टंकी का लोकार्पण

सादात (गाजीपुर)। ब्लाक के ग्राम पंचायत बरहपार नसरतपुर में जल जीवन मिशन की टंकी का मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने रविवार को लोकार्पण किया। टंकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय बरहपार नसरतपुर के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विशाल सिंह चंचल ने बताया कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसकी घोषणा 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी। इसका मुख्य लक्ष्य 2028 तक (पूर्व में 2024) देश के सभी ग्रामीण घरों में व्यक्तिगत नल कनेक्शन के माध्यम से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।अधिशासी अभियंता मोहम्मद कासिम हाशमी ने जानकारी दी कि बरहपार नसरतपुर में स्थापित इस टंकी में 12 एचपी का मोटर लगा है और इसका बोर 300 मीटर गहरा है। टंकी पर लगा पंप सौर ऊर्जा से संचालित होगा और प्रत्येक घर को प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध जल मिलेगा। इसके बाद, अधिशासी अभियंता ने सभी उपस्थित लोगों को जल बर्बाद न करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ डॉ. सरजीत सिंह, अधिशासी अभियंता मोहम्मद कासिम हाशमी, सहायक अभियंता शशिपाल सिंह यादव, जेई अरुण कुमार, प्रधान प्रतिनिधि नरेश भारती, कमलेश सिंह हक़ाडू, राजेश सिंह, मार्कण्डेय सिंह, ग्राम प्रधान किरण देवी, ओमप्रकाश सिंह सहित लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता बरहपार नसरतपुर की प्रधान किरण देवी और संचालन राजाराम यादव, ने किया।

Popular Articles