Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत

गाजीपुर(सेवराई)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा गांव के हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित एक ट्रेलर ने पशुओं को चारा देने जा रही एक महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच124 सी को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता हैकि कि इंदु देवी प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लेकर जा रही थी इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से गहमर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर मे घुस गया। जिससे विकास कुमार राय की पत्नी इंदु देवी (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दरवाजे के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने चालक को ट्रेलर में ही बंधक बना लिया। घटना सेगुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर हाइवे जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने किसी तरह लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अडिग रहे। घटना की जानकारी होने पर सीओ जमानियां अनिल कुमार और तहसीलदार सुनील कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे जहां काफी समझाने बुझाने की बावजूद भी लोग जाम समाप्त करने पर राजी नहीं हुए। आक्रोशित लोगों ने बताया कि आए दिन ट्रेलर चालक तेज गति से चलते हुए लोगों को कुचल रहे हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही घर जा रहे हैं एक युवक को टेलर ने कुचल दिया था। जिससे वह अभी भी वाराणसी की एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। लगातार मांग के बावजूद भी प्रशासन के द्वारा यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाया जा रहा है। जिससे घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने ट्रेलर सहित चालक को पकड़कर थाने ले आई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Popular Articles